हम न मिलेंगे
सारे हिसाब हम पूरे करेंगे
अगले जन्म में हम न मिलेंगे...!!
जो हो सो वो सब सह लेंगे
अब ना कभी आंसू बहेंगे..
अगले जन्म में हम न मिलेंगे
रिश्तो के कश्ती पार करेंगे
प्यार भी तुमको पूरा करेंगे
अगले जन्म में हम न मिलेंगे
किस्से कहानियों में बसेंगे
खोने से अब तुम्हे तो हम डरेंगे
अगले जन्म में हम न मिलेंगे
तेरे लिए ही आहे तो भरेंगे
तुझपर ही तो हम मरेंगे
अगले जन्म में हम न मिलेंगे
सारे ही वादे पूरे करेंगे
मुश्किलों से नाही डरेंगे
अगले जन्म में हम न मिलेंगे
(अपूर्ण)
- वृषाली सानप काले
Comments
Post a Comment