क्या है आध्यत्म ..?? सृष्टिचक्र का रहस्य (भाग 16
जीवन कितना सुंदर व मनोहर है... है ना ..?? परन्तु तब जब हम सत्य से परिचित हो। अगर किसी भी बात का सत्य ज्ञान हमे नही मिलता तो उसे भी जीवन रास नही आता...!! ऐसे कई रहस्य हम नही जानते जो हमे जाग्रत व शास्वत जीवन से जोड़ देते है...!! ईश्वर, सृष्टि, जन्म, मृत्यु, कर्म आत्मा, सम्बन्ध, बन्धन ये भी कुछ ऐसे ही शास्वत मूल्य लिए हुवे है, तथापि हम अनभिज्ञ होने के कारण उन्हें समझ ही नही पाते। ऐसे ही अलौकिक सच्चाई लिए हुवे सृष्टिचक्र भी है जिसे कोई भी नही जानता। कुछ ऐसे ही सत्य व शास्वत विचार बतलाना मुझे जरूरी लग रहा है। सृष्टि के निर्माण, विनाश की प्रक्रिया का नियंत्रक वह है जो विश्व निर्माता है। जिसे हम परम् पिता परमात्मा कहते है। जो इस सृष्टि के अनंत आत्माओं का पिता है।इसलिए हमारा बाप है। जो समय, कर्म, न्याय, संस्कार के प्रति अत्यंत सतर्क है। जो किसी के भी गर्भ से नही निकलते व जन्म लेते। उसकी नियमावली के अनुसार इस सृष्टि के एक संपूर्ण आवर्तन को पूरा होने के लिए 5000 वर्ष का समय लगता है। जिसे एक कल्प कहते है। ऐसे कैक कल्प आज से पहले हो चुके है। जब ऐसे एक कल्प की पूर्णता ...