राधा कौन थी..??
राधा कौन थी..?? ******************** सदियों से आज तक सारे अंतराल को लांघकर भी मेरा तुम्हारा रिश्ता.. आज भी वैसा ही है...!! फिर भी निकले महज एक अनकहा सवाल क्या मंजूर है तुम्हे भी व मुझे भी मेरा अस्तित्व...?? जन्म जन्म से चला आ रहा धीमे धीमे पकता पनपता,सिमटता,उबड़ता दर्द की कारुन्यता को पहले दिल फिर दिमाग तक ताउम्र चीरता फिर भी सहता हुवा तन्हाइयों की चादर में रोज जन्मता वही सवाल....!! जिंदगी दर जिंदगी बिन पलको के सोए परम्परा के दस्तावेजों को भी दांव पर लगाता व इतिहास से चीखकर पूछता ... बता राधा कौन थी...??? सारे शास्त्र वेद पुराण उपनिषद बस खामोश... सुनकर वे भी बोल पड़े.. बता राधा कौन थी ...??? *** - वृषाली सानप काले