मौत फरिश्ता है

मौत से नाही ना डरो
मौत सुकून है देती...
मौत से यारी कर लो
मौत जिंदगी है देती...

मौत रहमत है होती
मौत सहमत है होती
मौत अमानत है होती
साँसों की जमानत है होती...

मौत फरिश्ता है सही
मौत ने सत्य ही कही
कठोरता से ही सही
जो भी बाते है कही..

मौत जमीर है होती
मौत जागीरे है देती
मौत लकीरे है होती
मौत तकदीरें है देती..

मौत गर मौत न होती
नई जिंदगी कैसे होती
मौत आत्मा को अन्ति
परमात्मा से है मिलाती...!!

- वृषाली सानप काले

Comments

Popular posts from this blog

प्राचीन भारतीय आर्य भाषाओँ का विकास

बंधनमुक्त चंद लड़ियां

कृष्ण