मोहब्बत
>>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<<<
मत तौल मेरी मोहब्बत को यूँ तराज़ू में मेरे मेहबूब,
कहीं ये ना हो जाए कि पलडा़ मेरा भारी हो जाएँ।
कहीं ये ना हो जाए कि पलडा़ मेरा भारी हो जाएँ।
>>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<<<
मुहब्बत तो खुदा की इबादत है सनम,
यूँ नाप तौल में उसकी तोहमत ना कर।
यूँ नाप तौल में उसकी तोहमत ना कर।
>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<<<<
हिसाब करनेवाले क्या जानें मोहब्बत की अहमियत,
मेरे सनम कितनी नेमतों से मिला खुदा का तोहफ़ा है।
मेरे सनम कितनी नेमतों से मिला खुदा का तोहफ़ा है।
>>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<<<
हम तो आपकी मोहब्बत में खुद को भूला बेठे,
और आप उस मोहब्बत का हिसाब लगा बेठे।
और आप उस मोहब्बत का हिसाब लगा बेठे।
>>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<<<
एक चिंगारी है मोहब्बत बुझती नहीं अश्कों से,
आबाद है मुहब्बत की दुनिया आख़िर परवानों से।
आबाद है मुहब्बत की दुनिया आख़िर परवानों से।
>>>>>>>>>>>>>>>><<<<<<<<<<<<<<<<
- कौशल्या वाघेला
Comments
Post a Comment