शिकायत नही है
मुझे शिकायत नहीं है
अपनी सिसकियों से ...
ना ही अपनी आहो से..
मुझे शिकवा नही है
अपने व्यक्त-अव्यक्त रिश्तों से ..
ना ही अपने रिश्तेदारों से..
मुझे गीला भी नही है
अपने दर्द से लथपथ अतीत से..
ना ही अपने दर्द के दाता ओ से..
मुझे रुसवाई नही है
अपने मासूम सपनो से..
ना ही संघर्ष रत इरादों से...
मुझे नाराजी नही है
अपने न समझे अनुभवों से..
ना कभी भी कहे न कहे जज्बातों से..
तभी तो आज...
मुझे दिललगी हुई न दुनिया से..
न शिकायत जिंदगी से...
ना ही कभी मौत से...!!
****
- वृषाली सानप काले
Comments
Post a Comment