अगले जन्म में हम न मिलेंगे
सारे हिसाब हम पूरे करेंगे
अगले जन्म में हम न मिलेंगे...!!
जो हो सो वो सब सह लेंगे
अब ना कभी भी आंसू बहेंगे..
अगले जन्म में हम न मिलेंगे...!!
रिश्तो के कश्ती पार करेंगे
प्यार भी तुमको पूरा करेंगे
अगले जन्म में हम न मिलेंगे...!!
किस्से कहानियों में बसेंगे.
खोने से अब तुम्हे तो हम डरेंगे..
अगले जन्म में हम न मिलेंगे..!!
तेरे लिए ही तो आहे भरेंगे
तुझपर ही तो हम मरेंगे..
अगले जन्म में हम न मिलेंगे..!!
सारे ही वादे पूरे करेंगे..
मुश्किलों से नाही डरेंगे..
अगले जन्म में हम न मिलेंगे..
सारे हिसाब हम चुकतु करेंगे..!!
जन्म मरण की भी बात कहेंगे
सत्य ज्ञान की ही राह बनेंगे
खुदा के बन्दे खुदाई ही करेंगे...!!
सारे हिसाब हम पूरे करेंगे..
सारे दुश्मनों तुमको मिलेंगे
एक एक ज़ख्म को सिलेंगे
दुश्मनी के लिए मिसाल बनेंगे..!!
पर...अगले जन्म में हम ना मिलेंगे...!!
सुनो...अगले जन्म में हम ना मिलेंगे...!!
- वृषाली सानप काले
Comments
Post a Comment