उठा ली है शमशीर
उठा ली है शमशीर
- Kaushalya
आँटी घूटी जीवन के रास्तो की,
जो मझिलों में बाधा डाले
आ जाती है बिन बुलाई,
ध्येय से अपने विचलित करने,
ऐसी आनेवाली संभावनाओं को
अब परास्त करने हेतु
भर ली है गहरी साँस
और उठा ली शमशीर
**
शब्दार्थ :
आँटी-घूटी = विपत्तियाँ, मुश्किल स्थिति, उलझने
बाधा = रूकावट
विचलित करना = गुमराह करना
परास्त = असफल करना
शमशीर = तलवार

Comments
Post a Comment